Ara News: बिहिया : नपं अध्यक्ष और पार्षदों ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: बिहिया। निज संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत बिहिया प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को नगर पंचायत के प्रमुख प्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बैरिकेडिंग और व्रतियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहराई से समीक्षा की गई, ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। टीम ने जज बाजार पोखरा छठ घाट, कटेया नदी छठ घाट और अस्पताल रोड नाहर पर स्थित छठ घाट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश (लाईट) व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, रेलवे लाइन के समीप बैरिकेडिंग, घाटों पर पेंटिंग कार्य तथा नदी घाटों पर मिट्टी भराई के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.