Ara News: बिहिया : खूनी संघर्ष में छह जख्मी, 13 गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव स्थित महादलित टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बिहिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी, अपर थानाध्यक्ष राम कुमार, दारोगा शंकर कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के सुखदेव मुसहर, बबन मुसहर, कलेसी मुसहर, संतोष, फेंकू और भोला मुसहर और दूसरे पक्ष से छुदिन मुसहर, रिंकू, विराज, धनजी, गुड्डु, करण और करक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.