आरा, जुलाई 6 -- Ara News: -सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर वायरल होने के बाद आरा साइबर पुलिस की कार्रवाई -तरारी की आवाज नामक फेसबुक आईडी संचालक के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी -फेसबुक आईडी को टेक डाउन कराने और पोस्ट हटाने में जुटी तकनीकी टीम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस की ओर से बिहार में शराबबंदी कानून खत्म करने संबंधी भ्रामक खबर पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित होने के बाद साइबर थाने में संबंधित फेसबुक आइडी के संचालक/एडमिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही फेसबुक से पोस्ट हटाने और आइडी टेक डाउन कराने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। भोजपुर पुलिस की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन और कानून व्यवस्था को प्र...