आरा, अक्टूबर 29 -- Ara News: अगिआंव, संवाद सूत्र । पटना जिले के बिहटा से चोरी गई बाइक पवना थाना पुलिस ने गुरुवार को पवना बाजार से बरामद की है। साथ ही उक्त बाइक का इस्तेमाल करने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित धोबहा का रहने वाला रोहित कुमार पाठक है, जो पवना बाजार में किराए के कमरे में रहता था। थाना प्रभारी अनीश कुमार ने बताया कि बरामद बाइक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से 29 मार्च की शाम में चोरी कर ली गई थी। इसके बाद वाहन मालिक की ओर से इसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति से युक्त बाइक सस्ती दर पर खरीदी थी। हालांकि पुलिस उक्त युवक की जानकारी को पूरा सच नहीं मानकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्...