Ara News: बिना विभागीय आदेश के प्रमोशन को किया रद्द
आरा, जुलाई 2 -- Ara News: आरा। बिना विभागीय आदेश के स्थानीय निकाय के शिक्षकों के प्रमोशन को रद्द कर दिया गया है। मामला बिहिया प्रखंड के 22 शिक्षकों से जुड़ा हुआ है। बिहिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव की ओर से 22 शिक्षकों को 12 वर्ष की अटूट सेवा के आधार पर कालबद्ध प्रमोशन के बाद अनुमोदन के लिए डीपीओ स्थापना को भेजा गया था। विभागीय नियमानुसार स्थानीय निकाय के शिक्षकों को देय प्रमोशन का लाभ के लिए किसी प्रकार का विभागीय आदेश नहीं मिला है। इसे देखते हुए डीपीओ स्थापना की ओर से किये गए अनुमोदन को रद्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- TRE-3 में बहाल टीचर के लिए बुरी खबर, इन शिक्षकों की नौकरी पर तलवार; शिक्षा विभाग ने बताई वजह - यह भी पढ़ें- BPSC TRE 3 : 18 माह के NIOS DElED वाले शिक्षकों की जाएगी नौकरी, सेवा समाप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.