Ara News: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना बिहिया सीओ को पड़ा भारी, जवाब तलब
आरा, सितम्बर 14 -- Ara News: दोघरा हादसे के बाद फोरलेन जाम के चलते एसडीएम के निर्देश पर शाहपुर सीओ को मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया बीडीओ के अवकाश में रहने पर कर्मचारी को मौके पर बुलाकर कराया गया मुआवजे का भुगतान जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया अंचल के दोघरा गांव के पास पिकअप वैन के धक्के से 55 वर्षीय मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया। काफी देर तक आवागमन ठप रहने से उमसभरी गर्मी में यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। हादसे समय तीज पर्व को लेकर बिहिया बीडीओ पूर्व स्वीकृत लिखित अवकाश पर थीं। नियमानुसार बीडीओ के अवकाश में रहने पर सीओ के पास प्रभार रहता है। आरोप है कि बिहिया सीओ बिना पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के मुख्यालय छोड़कर पटना में थे। सीओ के लगातार मुख्यालय में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.