Ara News: बिजली बिल की गड़बड़ी सुधारने को आज से 22 तक विशेष शिविर
आरा, अगस्त 16 -- Ara News: जग्गूदीशपुर, निज संवाददाता। बिजली बिल में गड़बड़ी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए भोजपुर के सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों और अवर प्रमंडलों में 17 से 22 अगस्त तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने अधिकारियों को शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। नॉर्थ बिहार और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालयों में लगने वाले शिविर में मीटर रीडिंग की त्रुटि, औसत बिल, गलत बकाया राशि और अन्य तकनीकी विसंगतियों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा होगा। अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर यथासंभव उसी दिन समाधान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.