Ara News: बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
आरा, जुलाई 18 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव में करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से युवा किसान की मौके पर मौत हो गई। 20 वर्षीय मृतक विकास कुमार सिंह, संजय सिंह का पुत्र था। मौके पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि विकास नर्सरी में लगे धान के बिचड़े की पटवन करने बाधार में गये थे। इसी दरम्यान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उन्होंने बधार में ही दम तोड़ दिया। शनिवार की अहले सुबह बधार में शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फेल गयी। दाह संस्कार बक्सर में किया गया। मुखाग्नि मृतक के पिता संजय सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.