आरा, अक्टूबर 27 -- बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई Ara News: -पीरो थाना क्षेत्र के हसवांडीह और केशवा गांवों में बिजली चोरी के मामले में तीन पर केस के लिए आवेदन जगदीशपुर/पीरो, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसवांडीह और केशवा गांवों में बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बिजली कंपनी ने आवेदन दिया है। सोमवार को जगदीशपुर के कनीय विद्युत अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान बिना कनेक्शन बिजली उपयोग और स्मार्ट मीटर बाईपास कर चोरी करने का मामला सामने आया। हसवांडीह गांव के महावीर यादव (पिता भोला यादव) पर बिना वैध कनेक्शन एलटी लाइन से तार जोड़कर बिजली उपयोग करने का आरोप है। इससे विभाग को 17,840 रुपये की क्षति बताई गई है। वहीं, हसवांडीह बाजार के रंजीत सिंह (पिता कपिलमुनी स...