Ara News: बिजली गुल रहने से गर्मी और पेयजल संकट से परेशानी
आरा, अगस्त 23 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। बरांव ग्रिड और पीरो पीएसएस में रखरखाव का कार्य रविवार को भी जारी रहने से लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहने से पीरो, कटरिया और डोमन डिहरा समेत विशाल आबादी का हाल बेहाल हो गया। लगातार दूसरे दिन लंबे शटडाउन के कारण घरों के इनवर्टर पूरी तरह डिस्चार्ज हो गए, जिससे तीखी धूप और उमसभरी गर्मी में पंखे व कूलर पूरी तरह शो पीस बने रहे। रविवार को पेयजल संकट शनिवार की तुलना में और गहरा गया। बिजली नहीं रहने से सबमर्सिबल और मोटर नहीं चल सके, जिससे लोगों को पेयजल और दैनिक घरेलू कार्यों के लिए दूर-दराज के चापाकलों के चक्कर लगाने पड़े। यह भी पढ़ें- Ara News: बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की बढ़ी परेशानी विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.