Ara News: बालू लदे ट्रक से सड़क किनारे टहल रहे युवक की मौत
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के समीप शनिवार की रात हादसा -हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग निकला चालक, लोगों में आक्रोश आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के समीप शनिवार की रात बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे टहल रहे एक युवक को कुचल दिया। इसमें घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृत युवक रूपचकिया गांव निवासी महादेव यादव का 34 वर्षीय पुत्र चुन्नू यादव था। हादसे के बाद देर तक अफरातफरी मची रही। इस बीच चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो uplift पा गए और हो-हंगामा करने लगे। कुछ देर के लिए रोड भी जाम कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.