आरा, अगस्त 6 -- Ara News: -नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया ओवरब्रिज की गुरुवार सुबह की घटना -हादसे के बाद बच्चों में मची रही चीख-पुकार, इलाज के बाद घर भेजे गये आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर में नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे पर कुल्हड़िया ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने एक निजी स्कूली की वैन में टक्कर मार दी। इसमें आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गये। वैन चालक को भी गंभीर चोटें आयी हैं। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि चालक का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घायलों में सकड्डी गांव निवासी राजू शर्मा के पुत्र अंकुश, पुत्री खुशी, मन्नू राय के पुत्र गोलू, संतोष राय के पुत्र प्रिंस, प्रताप और उसी गांव के रिशु कुमार शामिल हैं। सभी एलकेजी और नर्सरी के छात्र हैं। चालक सुनील पांडेय बताया जा रहा...