Ara News: बालू के अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने को सख्ती का आदेश
आरा, अगस्त 28 -- Ara News: -जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम के समक्ष खनन से जुड़े कार्यों की हुई समीक्षा आरा, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक डीएम मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ आरा सदर, एसडीपीओ कोईलवर-2, जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, सभी कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। पीरो और जगदीशपुर के एसडीओ और डीएसपी समेत सभी सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
अवैध खनन की रोकथाम बैठक में खनन से संबंधित राजस्व संग्रहण और अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक के लक्ष्य प्राप्ति की समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.