आरा, जुलाई 21 -- Ara News: -जलनिकासी के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर नाले और ड्रेनेज सिस्टम बनाये गये थे पर बरसात में खुल जाती है पोल चरपोखरी, एक संवाददाता। चरपोखरी प्रखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश से पानी भरने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हालत यह है कि प्रखंड कार्यालय का मुख्य द्वार तालाब जैसा बन गया है। यही नहीं बारिश का पानी दफ्तरों के अंदर तक घुस गया है। पूर्व बीडीओ विभेष आनंद के कार्यकाल में प्रखंड परिसर में जल निकासी के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर नाले और ड्रेनेज सिस्टम बनाये गये थे, लेकिन प्रत्येक बारिश में इस पूरी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। यह भी पढ़ें- Chapra News: कल्वर्ट-पुलिया तोड़ने की अनुमति के इंतजार में अटका खनुआ नाला निर्माण, दो स्थानों पर काम प्रभावितस्थानीय लोगों की परेशानी कार्यालय परिसर में पानी भरने से अपने कामका...