आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: शाहपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई गांवों और वार्डों को आपदा राहत राशि से वंचित रखे जाने को लेकर शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने डीएम को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। कहा है कि कई ऐसे वार्ड जो पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिरे थे, उन्हें अंचल कार्यालय की ओर से मनमाने तरीके से राहत सूची से बाहर कर दिया गया है। राहत से वंचित गांव और वार्डों की सूची इस प्रकार है - नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नं. 7 गोपालपुर, पुरानी कुरैया एवं वार्ड नं. 6 का कुछ अंश, खुटहां पंचायत के वार्ड नं. 13, 14, 15, 16, दामोदरपुर बड़डीहा पंचायत के वार्ड नं. 15, पिपरा जगदीश पंचायत के वार्ड नं. 11, 12, 13 ग्राम पिपरा जगदीश एवं वार्ड नं. 2 निरभोली और रानीसागर पंचायत के वार्ड नं. 15, 16 भौड़िया एवं वार्ड नं. 1, 2, 3, 4, 5 कुरकुरी। पूर्व विध...