आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: 18 से 20 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, तिरपाल और पशुचारा समेत जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग बड़हरा, संवाद सूत्र। गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की विकराल होती स्थिति के बीच राहत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : बाढ़ प्रभावित गांवों का राजद नेता रघुपति यादव ने किया दौराधरना और मांगें बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पर्याप्त राहत सामग्री नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए बड़हरा मुखिया संघ ने शुक्रवार से प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बखोरापुर पंचायत के मुखिया रितेश कुमार के नेतृत्व में शुरू हुए धरना में कई जनप्रतिन...