Ara News: बाढ़ प्रभावित प्रखंडों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: आरा। जिले में बाढ़ प्रभावित प्रखंडों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश डीईओ ने बीईओ को दिया है। सभी संबंधित बीईओ व उनकी टीम और सभी संबंधित हेडमास्टर व प्रभारी विशेष रूप से संभावित बाढ़ को लेकर सजग रहेंगे और प्रतिदिन का बाढ़ से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इस बात को भी हेडमास्टर ध्यान रखेंगे कि बाढ़ के समय चलने वाले सामुदायिक किचन के नोडल वे ही होते हैं। इस स्थिति में अभी से अपने स्कूलों का व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। बिजली की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ- सफाई और अन्य आधारभूत संरचना की स्थिति को ठीक रखना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: डीएम ने गंगा नदी में आयी बाढ़ का लिया जायजा जहां एमडीएम चल रहा है, वहां के सारे प्रबंध ठीक करने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.