आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: -विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, पानी कम होने तक ऑफलाइन कक्षाओं पर रोक -शिक्षक रोजाना ऑनलाइन कक्षा की सूचना वेबसाइट पर करेंगे अपलोड आरा, निज प्रतिनिधि। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर, शाहपुर ने विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कॉलेज बना तालाब, घुटनों तक पानी में पहुंच रहे छात्रमहाविद्यालय का निर्णय करनामेपुर थाना से महाविद्यालय भवन तक बाढ़ का पानी पहुंचने के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल ऑफलाइन कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने बताया कि महाविद्यालय के सभी...