Ara News: बागर में पीएम ग्रामीण आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप
आरा, अक्टूबर 16 -- आवास सूची में अनियमितता के आरोप Ara News: ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन पीरो/तरारी, संवाद सूत्र। तरारी प्रखंड की ग्राम पंचायत बागर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की चयन सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपकर चयन सूची की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की ओर से दिये गये आवेदन के अनुसार पंचायत में आवास सहायक और दलालों की साठगांठ से योजना के नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें एक ही परिवार के पांच से छह अयोग्य सदस्यों, अविवाहित लड़कियों, आठ से 10 एकड़ जमीन वाले बड़े भू स्वामियों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों को शामिल करने व सामान्य वर्ग के लाभार्थियों के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.