Ara News: बाइक से शराब बरामद, धंधेबाज फरार
आरा, सितम्बर 21 -- Ara News: शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार शराब धंधेबाज बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ महुआर पुल के पास से मोटरसाइकिल पर से तीन पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 25.92 लीटर है। इस संबंध में करनामेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.