आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर के पास गुरुवार की देर शाम हुई थी घटना -स्कॉर्पियो से ठोकर मार गिराया और दुकानदार से आभूषण छीन भाग निकले -मामले की छानबीन और बदमाशों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर के पास समीप गुरुवार की शाम स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक आभूषण दुकानदार से चांदी के जेवरात और नकद रुपये छीन लिये।

घटना का विवरण अपराधियों ने पहले स्कॉर्पियो से ठोकर मार बाइक सवार दुकानदार को गिरा दिया और उसके गहने एवं जेवर वाला बैग छीन कर भाग गए। छिनतई की घटना नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया निवासी सोनू कुमार के साथ हुई। सोनू कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामापुर मोड़ पर मां वैष्णवी ज्वेलर्स नाम से आभूषण दुकान चलाते हैं। इसे लेकर लेकर आभूषण दुकानदार की ओर...