Ara News: बाइक की ठोकर से गैस सिलेंडर लेने जा रहे बुजुर्ग की मौत
आरा, नवम्बर 29 -- Ara News: बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में रविवार की सुबह हुआ हादसा इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव स्थित काली मंदिर के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार ने गैस सिलेंडर लाने जा रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। मृत बुजुर्ग फरना गांव निवासी स्व. चांद गोविंद तुरहा के 60 वर्षीय पुत्र रवींद्र तुरहा थे। बेटे पप्पू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। सिलेंडर लाने के लिए वे गांव स्थित काली मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.