आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार मां-बेटे समय पांच लोग जख्मी हो गये। इनमें तीन लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी स्व. शिवमुनी राम की 90 वर्षीया पत्नी फुलवासो देवी, 55 वर्षीय पुत्र गौरीशंकर राम, उसी गांव के 65 वर्षीय अंबिका पासवान और दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग शामिल हैं। गौरी शंकर राम ने बताया कि वे अपनी मां फुलवासो देवी और रिश्तेदार अंबिका पासवान के साथ बाइक से सरैया बाजार आ रहे थे। उसी दौरान बेला गांव मोड़ के समीप सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें सभी जख्मी हो ...