Ara News: बाइक की आमने सामने की भिड़ंत मां-बेटे समेत पांच जख्मी
आरा, अक्टूबर 2 -- Ara News: आरा। जिले के चांदी और नवादा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक की आमने सामने की टक्कर से मां-बेटे समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन का इलाज आरा सदर, जबकि दो का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पहली घटना चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। वहां शुक्रवार की सुबह दो बाइक की भिड़ंत हो गयी। उसमें संदेश थाना क्षेत्र के चिल्होस गांव निवासी अब्दुल शफीक की 45 वर्षीया पत्नी नुरैशा खातून और 29 वर्षीय पुत्र मो. शकील सहित दोनों बाइक पर बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। मो. शकील ने बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए बाइक से आरा आ रहा था। उसी दौरान सलेमपुर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
दूसरी घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले की है। वहां शुक्रवार की सुबह दो बाइक की भिड़ंत में बहिरो मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.