Ara News: बहरी महादेव धाम में पांच सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
आरा, अगस्त 2 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र पीरो के बहरी महादेव धाम में पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी जाएगी। रविवार को आयोजन समिति की बैठक में समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी। आयोजन समिति में शामिल पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष यादव, मुकेश कुमार, हरिमोहन सिंह यादव, पूर्व मुखिया सुशील यादव के अलावा संजय यादव, पिंटू यादव, जीतू यादव, पप्पू , अनीश, अंकित, अमित बाबा, रंजन, मनीष ,अरविंद, अजय, अमरजीत, रमेश, दीपक, अंकित , मुकेश और यशराज ने कहा कि विगत साल से अधिक श्रद्धालुओं के पूजा में शामिल करने की उम्मीद है। पीरो, दावथ, तरारी, चरपोखरी और जगदीशपुर के 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.