Ara News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार, लिया रक्षा का वचन
आरा, अगस्त 28 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान टीम। शहर से देहात तक भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। साथ ही रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिया। शुभ मुहर्त में बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही रक्षाबंधन को ले चहल-पहल रही। इधर, कई भाई अपनी बहनों के घर भी राखी बंधवाने पहुंचे, जबकि कई बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके भी पहुंची थीं। नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे नए कपड़े पहनकर बहनों से राखी बंधवाई। बहनों ने रक्षासूत्र बांधने के साथ माथे पर दीर्घायु को टीका लगाया। लंबी उम्र की कामना की। भाइयों बहनों को उपहार भेंट किए। इधर, श्रावण पूर्णिमा होने पर घरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.