आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा स्थित नदी की रविवार दोपहर की घटना -दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र, नदी के गहरे पानी में जा समाया -पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बोट से चला रही सर्च अभियान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा में रविवार की दोपहर एक स्कूली छात्र नदी में डूब गया। दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र नदी के गहरे पानी में समा गया।

तलाश कार्यवाही एसडीआरएफ की काफी मशक्कत के बाद भी उसे शाम तक बरामद नहीं किया जा सका है। लापता छात्र बलबतरा मोहल्ला वार्ड नंबर तीन निवासी मो. शमीम अंसारी का 17 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम है। वह आठवीं कक्षा का छात्र है। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही छात्र के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। सूचना...