Ara News: बरनाव में श्रीकृष्ण, गोवर्धन और बाबा गणिनाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के बाद भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के बरनाव गांव में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत एवं बाबा गणिनाथ जी की मूर्तियों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान जल यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन एवं पूजन के बाद भव्य गोवर्धन पूजा की गई। अनुष्ठान के समापन पर आयोजित भंडारे में हजारों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन वैद्यनाथ दास जी महाराज एवं बरनाव मठ के महंत बालक दास जी के मार्गदर्शन और सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना के लिए श्री धरीक्षण सिंह, बुटन सिंह और विश्वनाथ सिंह ने भूमि उपलब्ध कराई। आयोजन को सफल बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.