आरा, नवम्बर 4 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। बबुरा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के दूसरिया गांव निवासी राम अवतार राय के पुत्र दीपक प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबुरा थाना कांड संख्या 105/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 के तहत आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75 और 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में नामजद आरोपित दीपक प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...