Ara News: बनवासी रक्षा फाउंडेशन के भोजपुर जिलाध्यक्ष बने इंद्रजीत मिश्रा
आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। मौलाबाग स्थित पूर्व मुखिया इंद्रजीत मिश्रा के आवास पर रविवार को अखिल भारतीय बनवासी रक्षा फाउंडेशन की बैठक डॉ. शशिधर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रजीत मिश्रा को भोजपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्हें जिला कमेटी के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक विनोद बिहारी सिन्हा, अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट मौजूद रहे। प्रदेश सह संयोजक नरेंद्र कुमार तिवारी, निर्मल कुमार ओझा, हरेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, रामरंग ओझा, संजय सिंह, सोनू तिवारी, अशोक पासवान, योगेंद्र पासवान सहित जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.