आरा, जुलाई 9 -- Ara News: रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा बड़हरा, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा के सभागार में गुरुवार को क्वालिटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु बैठक में अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर एवं सहयोगात्मक व्यवहार करना चाहिए, ताकि उन्हें इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, प्रखं...