Ara News: बड़हरा में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से आज गुरुवार को बड़हरा पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान पेड़ों की टहनियों की छंटाई के साथ बिजली लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बड़हरा पीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण बड़हरा सहित बड़ी संख्या में गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने लोगों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी विद्युत कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है।
इन गांवों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति बिजली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.