Ara News: बक्सर के युवक की हत्या में सास और पत्नी को जेल
आरा, जुलाई 17 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। बक्सर जिले के नावानगर निवासी 25 वर्षीय युवक राजन पासी की हत्या के मामले में पुलिस ने सास प्रभा देवी और पत्नी खुशबू कुमारी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दीपक साह ने गिरफ्तार प्रभा देवी और खुशबू कुमारी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव के पास आहर से सटे खेत से नावानगर नगर निवासी शिवपरसन पासी के पुत्र राजन पासी शव बरामद किया गया था। शिवपरसन पासी के बयान पर पीरो थाने में मृतक की सास प्रभा देवी और पत्नी खुशबू कुमारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.