आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: आरा नगर थाना क्षेत्र के बरहबतरा बागीचे में शुक्रवार की शाम हादसा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ला स्थित एक बागीचे में शुक्रवार की शाम करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। बकरी चराने के दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी। इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत महिला बरहबतरा मोहल्ला के वार्ड नंबर तीन निवासी सुनील प्रसाद की 40 वर्षीया पत्नी रिशा देवी थी।

हादसे का विवरण सुनील प्रसाद ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी बकरी चराने के लिए बागीचे में गई थी। वहां बिजली का तार नीचे गड़ा हुआ था, जिसमें करंट आ रहा था। वह उसी करंट प्रवाहित तार की चप...