आरा, अगस्त 7 -- Ara News: आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा के असामयिक निधन पर तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय आरा एवं इंदु तपेश्वर सिहं महिला महाविद्यालय विक्रमगंज संयुक्त रूप से शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। महाविद्यालय के सचिव डॉ अजय कुमार सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका शैक्षणिक व संगठनात्मक योगदान अविस्मरणीय रहा है। छात्र जीवन से ही उनमें नेतृत्व का चमक रहा। छात्रों एवं शिक्षकों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे। वे सरल मृदुल भाषी के साथ-साथ सुलझे हुए समाजसेवी थे। शोक सभा में प्रो विनोद कुमार सिंह प्रो उमेशवर प्रसाद सिंह नेहरू, डॉ सियामति कुमारी, डॉ सत्यदेव सिंह, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ एस. के पाण्डेय, दीपक तिवा...