आरा, अगस्त 24 -- Ara News: शाहपुर। बहोरनपुर थाना क्षेत्र के उमरावगंज से फरार युवती को बहोरनपुर पुलिस ने आरा स्टेशन से बरामद किया है। पुलिस ने उक्त युवती का व्यवहार न्यायालय आरा में बयान करवाया। बयान के बाद न्यायालय ने युवती को उसके प्रेमी या कथित पति के परिजनों को सौंप दिया। विदित हो कि इस संबंध में युवती की मां के बयान पर युवक समेत तीन लोगों के विरुद्ध बहोरनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

शराब के साथ गिरफ्तारी ------ शराब के साथ छह गिरफ्तार, भेजे गये जेल शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने टेम्पो पर शराब लेकर जा रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ धर्मांगतपुर पेट्रोल पंप के आगे एक सीएनजी टेम्पो पर से 750 एमएल की पांच पीस अंग्रेजी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर ...