Ara News: फरार आरोपित के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी, चिपकाया इश्तेहार
आरा, जुलाई 8 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक साल से फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने नई सेमरिया गांव निवासी पचकौड़ी यादव के घर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाई और न्यायालय से जारी इश्तेहार को दीवार पर चिपकाया। सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत जीआर-3011/04 के तहत इश्तेहार का तामिला कराया गया है। आरोपित काफी समय से फरार चल रहा है और पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपित को जल्द से जल्द न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.