आरा, अगस्त 9 -- Ara News: -लोकनायक स्मारक समिति की श्रद्धांजलि सभा में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य आरा, निज प्रतिनिधि। गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों के अनुयायी और आरा शहर के चर्चित शिक्षाविद प्रो. डॉ. कन्हैया बहादुर सिन्हा की स्मृति में लोकनायक स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : एएलवाई कॉलेज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी की मनाई पुण्यतिथिश्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. दुर्गविजय सिंह ने की। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव सुशील कुमार ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. दुर्गविजय सिंह ने कहा कि कन्हैया बहादुर सिन्हा शहर के कृष्ण थे और सभी के चहेते थे। वे सामाजिक, सांस्...