आरा, अगस्त 21 -- Ara News: -पुलिस कार्यालय में जनता दरबार के पहले दिन पुलिस अधीक्षक ने 18 लोगों की समस्याएं सुनी -सभी थानाध्यक्षों को समाधान में अनावश्यक बिलंब करने से बचने की दी नसीहत -नवीन पुलिस केंद्र साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, एकरूपता और अनुशासन पर दिया जोर आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यकाल कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पहले दिन 18 फरियादी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनी। इनमें अधिकतर मामलों का मौके पर निष्पादन भी किया गया जबकि जमीन संबंधी मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया।

समस्याओं का समाधान साथ ही थानाध्यक्षों को जनता की समस्याओं के निष्पादन में अनावश्यक रूप से बिलंब करने से बचने की नसीहत भी दी। जमीन से सं...