आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित प्रधान डाकघर के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भोजपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य भोजपुर डाक प्रमंडल के सभी डाक कर्मचारियों व डाक विभाग से संबंधित ग्राहकों के स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभ पहुंचाना और कर्मचारियों व उनके परिजनों में अपनी स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रतिबद्धता और जागरूकता बढ़ाना था l शिविर में डाक अधीक्षक नीरज कुमार व डाक विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया और अपना व अपने परिवारजनों का स्वास्थ्य जांच कराया शिविर में डाक अधीक्षक ने प्रतिबद्धता दिखाते हुए स्वयं भी रक्तदान किये व अपने साथ-साथ विवेक कुमार डाक निरीक्षक पीरो, रामेश्वर प्रसाद डाक सहायक, ...