Ara News: प्रखंड मुख्यालय का घेराव 29 को करेगी माले
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से पात्र गरीब परिवारों का नाम हटाए जाने का विरोध सहार, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से पात्र गरीब परिवारों के नाम हटाए जाने के विरोध में भाकपा माले के कार्यकर्ता 29 अक्तूबर को सहार प्रखंड मुख्यालय का घेराव करेंगे। पार्टी के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आवास सूची से वंचित किए गए योग्य परिवारों के नाम जोड़ने और पात्र गरीबों के नाम काटने पर रोक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों ने गरीब परिवारों के घर जाकर तस्वीरें ली थीं तथा भौतिक सत्यापन भी किया था। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर पात्र परिवारों के नाम आवास सूची से गायब कर दिए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.