Ara News: पोल से लटका रहे बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
आरा, अगस्त 16 -- Ara News: -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक रामपुर गांव निवासी मेघबरन यादव के 45 वर्षीय पुत्र रामबाबू यादव थे। लोजपा नेता सह पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान ने बताया कि रामबाबू यादव के घर के पास बिजली का एक पोल है। उसी खंभे से बिजली का जर्जर तार टूटकर नीचे गिर पड़ा था। रामबाबू यादव बाहर से घर लौट रहे थे। तभी उनका किसी कारणवश पैर करंट प्रवाहित तार से सट गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर, मौत की सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.