Ara News: पॉक्सो मामले के आरोपित समेत दो गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपित पॉक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में नाढ़ी गांव निवासी स्व. सुग्रीव ठाकुर के पुत्र शिवजी ठाकुर शामिल हैं, जिन्हें पॉक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बड़की खड़ाव गांव निवासी भिखारी दुसाध के पुत्र अशोक दुसाध को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.