Ara News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत
आरा, अगस्त 29 -- Ara News: -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की दोपहर हुआ हादसा -बच्चों के साथ शौच करने जाने के दौरान हादसा, घर में कोहराम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी चमन के डेरा गांव में शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। हादसे को लेकर गांव में अफरातफरी मची रही।
दुर्घटना का विवरण मृत छात्र गुंडी चमन के डेरा गांव निवासी मिथलेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था। परिजनों ने बताया ने दिलखुश शनिवार की दोपहर बच्चों के साथ अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिन बाबा स्थान के समीप स्थित पानी भरे गड्ढे की ओर शौच करने गया था। उस दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में गिर कर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय प्रतिक्रिया रास्ते से गुजर रहे ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.