Ara News: पूर्व सीओ का सम्मान, नवपदस्थापित का स्वागत
आरा, जुलाई 15 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को पूर्व अंचल अधिकारी राकेश शर्मा की विदाई और नवपदस्थापित अंचल अधिकारी राकेश आनंद के स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ जनार्दन तिवारी ने की, जबकि संचालन नवपदस्थापित अंचल अधिकारी राकेश आनंद ने किया। समारोह में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व अंचल अधिकारी राकेश शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों, जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन और राजस्व संबंधी मामलों में दिये गये योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्थानांतरित सीओ व श्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.