Ara News: पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की मध्य व प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन के निर्माण की मांग
आरा, अगस्त 5 -- Ara News: शाहपुर। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने प्रखंड के जवईनिया स्थित मध्य विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन के अविलंब निर्माण की मांग की है। विदित हो कि वर्ष 2025 मे आई भीषण बाढ़ तथा गंगा के कटाव के कारण जवइनिया गांव के अधिकतर घर गंगा में समाहित हो गये थे। मध्य विद्यालय जवईनिया और प्लस टू उच्च विद्यालय जवईनिया का भवन भी गंगा में समाहित हो गया। जिला प्रशासन की ओर से सभी छात्र एवं छात्राओं को जवईनिया से आठ किलो मीटर दूर प्लस टू उच्च विद्यालय पहरपुर में संलग्न किया गया है। छात्र एवं छात्राओं को बिना सुरक्षित वाहन के आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने जवईनिया के विद्यार्थियों को दामोदरपुर के विद्यालय से संलग्न करने की मांग की है। इस संबंध में पूछने पर शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.