Ara News: पूर्व मुखिया की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व मुखिया राधा कृष्ण राय की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पंडित गुप्तेश्वर पाठक की ओर से मंत्रोच्चारण कर विधिवत श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों क्षेत्रीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पत्रकार सह पूर्व मुखिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.