आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: आरा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम का दिनारा जाते समय आरा के धनुपरा में राजद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भोजपुर के पूर्व युवा राजद अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष आरती देवी, वरीय राजद नेता रघुपति यादव, उपेंद्र यादव, संटू कुमार सहित कई कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल थे। पूर्व मंत्री ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान ही उनकी ताकत है। मौके पर राजद नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...