आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: दुर्गापूजा पंडालों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्तअलग प्रवेश-निकास द्वार, बैरिकेडिंग और बिजली के तारों से जुड़ी खामियां दूर करने का दिया निर्देश डीएम के निर्देशों का हवाला देकर पूजा समितियों को मौखिक हिदायत संग सुधार के लिए पत्राचार भी जगदीशपुर, निज संवाददाता। बंगाल हादसे के बाद दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। जगदीशपुर के एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ब्लॉक मोड़ सहित कई जगहों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर संबंधित पूजा समितियों को मौखिक रूप से सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, कमियों को दूर कराने के लिए पत्राचार भी किया गया है। एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए समितियों को अविलंब सु...