Ara News: पुलिस ने वारंटी समेत दो को किया गिरफ्तार
आरा, जुलाई 28 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के छोटकी खड़ाव गांव से न्यायालय की ओर से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तपेश्वर राम के पुत्र विजय राम के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में शराब के एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के धौरी गांव निवासी बजरंगी चौधरी के पुत्र मन्नू चौधरी उर्फ सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.